HomeBreaking Newsभूटान भारत से नहीं खरीदेगा E20 पेट्रोल दावे पर भारत सरकार ने...

भूटान भारत से नहीं खरीदेगा E20 पेट्रोल दावे पर भारत सरकार ने खोली पोल, जानें सच्चाई

भूटान द्वारा भारत से E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल आयात करने के प्रस्ताव को ठुकराने संबंधी मीडिया रिपोर्टों पर केंद्र सरकार ने जानकारी दी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) की ओर से भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव दिया ही नहीं गया है।

‘कोई प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया’

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “तेल विपणन कंपनियों की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है और भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।” इसके साथ ही मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि इस विषय पर केवल पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

क्या था पूरा मामला?

शनिवार को कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भूटान ने भारत की ओर से E20 पेट्रोल की आपूर्ति के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। इन रिपोर्टों में कहा गया था कि भूटान ने भारतीय ईंधन भंडारण व्यवस्था को पुराना बताते हुए चिंता जताई है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन उपयुक्त नहीं माना जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि जब ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया, तो उसे ठुकराने का सवाल ही नहीं उठता।

Read More

2020 के दिल्ली दंगे मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली राहत, कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments