भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और नए नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई।
भाई हर्ष मल्होत्रा जी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी और भी ऊँचाइयाँ हासिल करे ये शुभेक्षा है।
भाई वीरेंद्र सचदेवा जी को सफल कार्यकाल की दिली बधाइयाँ @BJP4Delhi @NitinNabin pic.twitter.com/l2X7blbkny— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) May 28, 2026
मनोज तिवारी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व दिल्ली BJP अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल सफल रहा और उनके नेतृत्व में पार्टी ने लंबे समय बाद दिल्ली में जीत हासिल की। मनोज तिवारी ने कहा कि अब हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई दिशा देंगे।
Delhi: BJP MP Manoj Tiwari says, "Heartiest congratulations to Harsh Malhotra. The tenure of Virendra Sachdeva has now been completed. His tenure was also very successful. After 27 years, we got a victorious president in him. Now, under the leadership of Harsh Malhotra, we will… pic.twitter.com/wE6RoBh6lu
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
वीरेंद्र सचदेवा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
हर्ष मल्होत्रा अब वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली बीजेपी की कमान संभालेंगे। सचदेवा के अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने राजधानी में अपनी स्थिति मजबूत की और संगठनात्मक स्तर पर कई अभियान चलाए। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नया अध्यक्ष आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।… https://t.co/BDxutTOrEp
— Harsh Malhotra (@hdmalhotra) May 28, 2026
हर्ष मल्होत्रा ने जताया आभार
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को और मजबूत बनाने तथा दिल्ली के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
Read More
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, DK शिवकुमार बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

