HomeBreaking Newsलाहौर के ‘लाल खूह’ को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी...

लाहौर के ‘लाल खूह’ को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने पंजाब प्रांत की CM मरियम नवाज को लिखा पत्र

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ को पत्र लिखकर लाहौर के अंदरून शहर में मौजूद सिख इतिहास से जुड़े विरासत स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है। 22 सितंबर 2026 को इसके लिए उन्होंने उन्हें एक विशेष पत्र लिखा है लिखे गए इस पत्र में खास तौर पर स्री गुरु अर्जुन देव जी से संबंधित बताए जाने वाले ‘लाल खूह’ और कट्टड़ी चूड़ा क्षेत्र का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, सिख संगत के माध्यम से अकाल तख्त साहिब के संज्ञान में आया है कि लाल खूह के आसपास निर्माण या बदलाव से जुड़ी गतिविधियां हुई हैं।

जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि पत्र किसी सरकार या व्यक्ति पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि लाहौर की साझा ऐतिहासिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ से मामले की तथ्यों के आधार पर उच्चस्तरीय आधिकारिक जांच कराने की अपील की है। यदि वहां निर्माण कार्य चल रहा हो तो जांच पूरी होने तक उसे रोकने का सुझाव भी दिया गया है।

विशेषज्ञों और सिख प्रतिनिधियों को शामिल करने की अपील

जत्थेदार ने वाल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी (WCLA), पुरातत्व विभाग और अन्य संबंधित विशेषज्ञों से स्थल के ऐतिहासिक महत्व का मूल्यांकन कराने की मांग की है। साथ ही सिख इतिहास के जानकारों और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (PSGPC) के प्रतिनिधियों को जांच में शामिल करने की बात कही गई है।

पुराने लाहौर का व्यापक सर्वे कराने का सुझाव

पत्र में कहा गया है कि यदि स्थल का ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है तो उसे कानूनी रूप से संरक्षित विरासत स्थल घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके अलावा अंदरून लाहौर में सिख इतिहास से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों का व्यापक विरासत सर्वेक्षण कराने का सुझाव दिया गया है जिसमें उनकी स्थिति, ऐतिहासिक महत्व, स्वामित्व और कानूनी स्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जाए।

जत्थेदार ने उम्मीद जताई है कि पंजाब सरकार, WCLA और PSGPC इस विषय को ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण करेंगे और आगे की कार्रवाई की जानकारी सिख संगत के साथ साझा करेंगे।

Read More

मंगेतर को खाई में फेंका, फिर ChatGPT से पूछा- झूठे आंसू कैसे बहाएं? 5053 पन्नों की चार्जशीट में हुआ ‘कातिल सिया’ की खौफनाक साजिश का खुलासा!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments