HomeBreaking Newsउत्तराखंड में विकास योजनाओं को बढ़ावा, धामी सरकार 16.88 करोड़ रुपये की...

उत्तराखंड में विकास योजनाओं को बढ़ावा, धामी सरकार 16.88 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड(Uttarakhand) के विभिन्न जिलों में सड़क, पुलिया, भवन, सिंचाई और धार्मिक स्थलों से जुड़े विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया है। इन मंजूरियों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना और लोगों की जरूरत से जुड़े निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाना है।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में भूमिधारा से कुमालगांव तक खड़ंजा और पुलिया निर्माण के लिए 74.24 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता और स्यूसी तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 49.85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण के लिए भी 58.14 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

देहरादून और चंपावत में भी कार्य

देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाझरा में बंशीवाला, काली मंदिर, मुख्य मार्ग और आसपास के विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण के साथ नाली निर्माण के लिए 76.60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सेवलाकलां में संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के शेष कार्य के लिए 49.95 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र के अनुरक्षण, विश्राम शेड और पुलिया निर्माण के लिए 77.22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

रुद्रप्रयाग और पौड़ी की योजनाएं

रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में तहसील बसुकेदार के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 12.26 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पौड़ी के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र स्थित कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिए 31.90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ के तौक भौरा फील्ड में सिंचाई गूल निर्माण के लिए 44.13 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘स्टार वही जो रोशनी फैलाए’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों से की खास अपील…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments