HomeBreaking NewsBLA से थरथर कांपा पाकिस्तान, 25 पाकिस्तानी जवानों को मारने का किया...

BLA से थरथर कांपा पाकिस्तान, 25 पाकिस्तानी जवानों को मारने का किया बड़ा दावा

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की दो घटनाओं का दावा किया गया है। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही है। संगठन का दावा है कि दोनों हमलों में कुल 25 सैनिक मारे गए हैं और सेना के तीन वाहन तबाह किए गए हैं।

जियारत क्रॉस पर सैन्य काफिले को बनाया निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, BLA के प्रवक्ता ने बताया कि संगठन के लड़ाकों ने जियारत क्रॉस के पास एक सैन्य काफिले पर हमला किया। BLA का दावा है कि इस कार्रवाई में दो सैन्य वाहनों को विस्फोट से उड़ा दिया गया। संगठन ने शुरुआत में इस हमले में 18 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी। बाद में BLA ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी। हमले के बाद संगठन के आधिकारिक मीडिया चैनल ‘हक्कल’ के जरिए 1 मिनट 11 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया गया। इसमें जियारत क्रॉस के आसपास हमले के बाद का दृश्य दिखाए जाने का दावा किया गया है।

विस्फोट का भी किया दावा

दूसरी घटना सुराब इलाके के हाजिका क्षेत्र में होने की बात कही गई है। BLA के मुताबिक, उसके स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड (STOS) ने दूर से विस्फोट कर पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को निशाना बनाया। संगठन का दावा है कि इस हमले में सैन्य वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार सात जवान मारे गए। BLA ने इसे अपने सैन्य अभियानों का हिस्सा बताया है। दोनों घटनाओं को लेकर पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक तौर पर कितने सैनिक हताहत हुए, इसकी पुष्टि संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।

बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा से पाकिस्तान की चुनौती बढ़ी

बलूचिस्तान में BLA की गतिविधियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है। संगठन के दावों के अनुसार, उसके ‘फतह स्क्वाड’ ने पहले भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों और लॉजिस्टिक्स से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर घात लगाकर हमले किए हैं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों समेत आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Read More

आकाश आनंद को मिला नई पार्टी का बड़ा ऑफर! मायावती ने ‘Immature’ कहकर जिम्मेदारियों से रखा था दूर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments