HomeBreaking Newsआंखों में मिर्ची पाउडर झोंका, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से लगातार किए वार...संत...

आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से लगातार किए वार…संत कबीर नगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या

Brahmanand Yadav Murder Case: संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान (गोसाईपुर) गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में जिला केसरी खिताब से पुरस्कृत हो चुके मशहूर पहलवान ब्रह्मानंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि गिठनी बाजार जाते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे चार लोगों ने उनकी बाइक रोककर पहले आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और फरसे से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर राकेश यादव, छबिराम, अजय और अभिमन्यु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

बाइक रोककर किया हमला

भगठान (गोसाईपुर) गांव निवासी प्रशासक रामाकांत यादव पुत्र दयाराम ने कोतवाली खलीलाबाद थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई 35 साल के ब्रह्मानंद यादव मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे अपनी बाइक से महुली थाना क्षेत्र के गिठनी बाजार जा रहे थे। वह गांव के ही राकेश यादव के घर के सामने पहुंचे थे।

आंखों में डाला लाल मिर्च पाउडर

तहरीर के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर राकेश यादव, छबिराम, अजय और अभिमन्यु यादव पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोपितों ने ब्रह्मानंद यादव की बाइक रोक दी और उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे वह बाइक समेत जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों और फरसे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख सुनकर पहुंचे लोग

ब्रह्मानंद यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपित वहां से भाग निकले। घटना की सूचना यूपी-112 को दी गई। पुलिस घायल पहलवान को सीएचसी खलीलाबाद लेकर पहुंची।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सीएचसी खलीलाबाद में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ब्रह्मानंद यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

गिरफ्तारी की मांग पर शव लेकर बाईपास पहुंचे स्वजन

हत्या के बाद स्वजन ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इसके बाद स्वजन शव लेकर खलीलाबाद बाईपास पहुंचे और सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे बाईपास पर जाम लग गया।

पुलिस अधिकारियों ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन

सूचना मिलते ही एएसपी सुशील कुमार सिंह, खलीलाबाद के सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्वजन को समझाने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट तक एएसपी सुशील कुमार सिंह ने परिजनों से बातचीत की और आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

आश्वासन के बाद खुला रास्ता

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्वजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बाईपास पर लगा जाम खुला और आवागमन बहाल हो सका। पुलिस अब नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Read More:

अपने अधिकारों के आधार पर वंदे मातरम् गाने से इनकार करना अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बयान…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments