नहीं रिलीज होगी Salman की ‘Battle Of Galwan’, पोस्टपोन के बाद सामने आई नई रिलीज डेट, जानें क्या है वजह…

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' आजकल काफी चर्चा में है। इसका टीज़र एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया था, और रिलीज़ डेट भी अनाउंस की गई थी, लेकिन अब कुछ कारणों से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है।

Feb 9, 2026 - 12:28
Feb 9, 2026 - 12:28
 10
नहीं रिलीज होगी Salman की ‘Battle Of Galwan’, पोस्टपोन के बाद सामने आई नई रिलीज डेट, जानें क्या है वजह…
Battle of Galwan

सलमान खान की अपकमिंग देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन अब उनकी ये उत्सुकता थोड़ा और लंबा इंतज़ार मांग सकती है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी थी, मगर अब मेकर्स इसे स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अब 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।

फिल्म को नहीं मिली फाइनल परमिशन

फिल्म के पोस्टपोन होने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अभी तक मेकर्स को रक्षा मंत्रालय से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, वहीं फिल्म की शूटिंग का एक छोटा हिस्सा भी अभी बाकी है। इन्हीं कारणों से रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पहले भी रिपोर्ट्स आई थीं कि रिलीज से पहले इसे डिफेंस मिनिस्ट्री के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग दिखाई जाएगी।

मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे पब्लिक के लिए रिलीज किया जाएगा। वहीं, बॉलीवुड हंगामा ने अपने सोर्स के हवाले से बताया है कि चूंकि यह एक पूरी तरह से देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है, इसलिए 15 अगस्त के आसपास रिलीज करना इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता।

क्या होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’ की नई रिलीज डेट ?

पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब इसे 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। सलमान खान और फिल्म की टीम का मानना है कि इंडिपेंडेंस डे के मौके पर दर्शकों में देशभक्ति का जज़्बा चरम पर होता है, और ऐसे समय में यह फिल्म दर्शकों से और बेहतर कनेक्ट करेगी। खबरों की मानें तो मेकर्स बहुत जल्द इस नई रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : तरन तारन के लॉ कॉलेज में छात्रा को मारी गोली, हत्या करने वाला फर्स्ट...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow