Punjab : तरन तारन की लॉ कॉलेज में छात्रा को मारी गोली, हत्या करने वाला फर्स्ट ईयर का था छात्र
तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित एक लॉ कॉलेज में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित एक लॉ कॉलेज में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हुई
पुलिस ने मृतकों की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर और प्रिंस राज सिंह के रूप में की है। संदीप कौर लॉ कॉलेज की छात्रा थी, जबकि प्रिंस राज सिंह गांव मल्लियां का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ही कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे।
कॉलेज परिसर सील
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे लॉ कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने कॉलेज के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
सबूत जुटाने के लिए दूसरे स्तर की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे स्तर की जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसमें जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?