HomeBreaking Newsहरिद्वार में जल्द दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी! 21 KM का...

हरिद्वार में जल्द दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी! 21 KM का ट्रैक, 21 स्टेशन से बदलेगा सफर का अंदाज

उत्तराखंड के धार्मिक शहर हरिद्वार(Haridwar) में आने वाले समय में सफर का तरीका बदल सकता है। हर की पौड़ी, मनसा देवी मंदिर और दक्ष मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अक्सर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई है। इस परियोजना को ‘हरिद्वार दर्शन’ नाम दिया गया है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने 27 नवंबर को इस परियोजना को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित योजना के अनुसार, शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके तहत बैटरी से चलने वाली पॉड टैक्सियां जमीन से ऊपर बनाए गए विशेष ट्रैक पर सफर करेंगी।

3,028 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट

इस पूरी परियोजना पर लगभग 3,028 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए तीन अलग-अलग कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनकी कुल लंबाई 21.08 किलोमीटर होगी और यात्रियों की सुविधा के लिए 21 स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

प्रस्तावित पॉड टैक्सियों में एक बार में 4 से 6 यात्री बैठ सकेंगे। इनकी रफ्तार लगभग 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इन वाहनों को आधुनिक तकनीक की मदद से बिना ड्राइवर संचालित करने की योजना है।

तीन रूट पर तैयार होगा पॉड टैक्सी नेटवर्क

परियोजना के तहत तीन प्रमुख कॉरिडोर प्रस्तावित हैं।

  • पहला रूट: सीतापुर से भारत माता मंदिर तक 15.58 किलोमीटर लंबा होगा। यहां 15 स्टेशन बनाए जाएंगे।

  • दूसरा रूट: सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक 3.10 किलोमीटर का होगा। इस पर चार स्टेशन प्रस्तावित हैं।

  • तीसरा रूट: गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक 2.40 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर दो स्टेशन बनाए जाएंगे।

निर्माण कार्य के लिए करीब 6.95 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी जिसमें सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीन शामिल है। इसके अलावा सीतापुर में पॉड टैक्सी डिपो के पास दो हेक्टेयर जमीन का पांच साल तक अस्थायी इस्तेमाल करने की योजना है।

इस परियोजना का उद्देश्य हरिद्वार में यातायात का दबाव कम करना और श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प देना है। हालांकि, इसके शुरू होने की निश्चित तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें : ‘आज से परिवार से मेरा कोई नाता नहीं’, पवन सिंह के सोशल मीडिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments