भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह(Pawan Singh) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने की बात कही है। उनके इस ऐलान ने उनके सभी फैंस और भोजपुरी पूरे जगत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है।
पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब इंसान पारिवारिक उलझनों में फंस जाता है तो कई बार सही-गलत का अंतर भी भूलने लगता है। उन्होंने आगे कहा कि काफी कुछ सहने और बर्दाश्त करने के बाद अब वह बेहद दुखी मन से यह बात सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरिया समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि आज से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं रहेगा।
मां और बड़े भाई के लिए जताया प्यार
अपने पोस्ट में पवन सिंह ने मां और बड़े भाई रानू सिंह को लेकर अलग बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें जन्म देने वाली मां और अपने बड़े भाई के लिए वह हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित हैं, इन दोनों के लिए उनकी जान हाजिर है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने खुद को भोजपुरिया समाज का एक छोटा सदस्य बताते हुए अपनी बात समाप्त की।


