HomeBreaking Newsदिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब 13 शहरों तक...

दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब 13 शहरों तक मिलेगी बस सेवा

दिल्ली|(Delhi) में रहकर काम करने वाले बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बिहार जाने के लिए केवल ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दिल्ली और बिहार सरकार के बीच हुए परिवहन समझौते के बाद 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है। इसके तहत बिहार के 13 शहरों तक सीधी बस सुविधा मिलेगी। इस पहल से खासकर त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बस सेवा की शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप ISBT से हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले चरण में पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत भी मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बसों के रवाना होने का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे रखा गया है।

18 रूटों पर मिलेंगे 216 परमिट

दिल्ली और बिहार के बीच हुए समझौते के तहत कुल 18 अंतरराज्यीय मार्गों के लिए 216 परमिट निर्धारित किए गए हैं। इनमें दोनों राज्यों को 108-108 परमिट दिए गए हैं। इससे बस संचालन में दोनों राज्यों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बिहार के इन 13 शहरों तक पहुंचेगी बस

नई परिवहन व्यवस्था के तहत अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, नवादा, बिहारशरीफ, बक्सर और पटना को दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

पटना के लिए चार अलग-अलग रूट बनाए गए हैं जबकि गया और मुजफ्फरपुर के लिए दो-दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यूपी के शहरों के यात्रियों को भी फायदा

इस बस नेटवर्क में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मथुरा जैसे शहर भी शामिल हैं। इससे रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी यात्रा का विकल्प मिलेगा।

कितना होगा बस का किराया?

छठ, दिवाली और दशहरा जैसे त्योहारों पर ट्रेनों में टिकट की मारामारी रहती है। ऐसे में सरकारी बस सेवा यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प बन सकती है। फिलहाल आधिकारिक किराये की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली से पटना का संभावित किराया करीब 1,900 रुपये बताया जा रहा है। यात्रियों को अंतिम किराये और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : ‘समाज को एकजुट होना होगा…’, मन की बात में PM मोदी ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments