HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर धधकी स्लीपर बस, 9 यात्रियों की जिंदा...

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर धधकी स्लीपर बस, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway) पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा दयानतपुर गांव के पास हुआ जहां दिल्ली से महोबा जा रही बिहार नंबर की बस आग की चपेट में आ गई। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए गए हैं। आग में झुलसने से 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि तड़के करीब 3:30 बजे हुई। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया।

आग तेजी से फैलने के कारण कुछ यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं, कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी कैलाश अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में महिलाओं, बुजुर्गों और एक दिव्यांग बच्चे के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

आग लगने की वजह की जांच जारी

बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है और यह राज कल्पना ट्रैवल्स की बस थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग के दौरान बस से कई बार पटाखे फूटने जैसी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद बस में सामान के साथ पटाखे ले जाए जाने की आशंका जताई गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब चार-पांच दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की गंभीरता को देखते हुए जेवर टोल और फलैदा कट पर करीब 20 मिनट तक यातायात रोका गया। आग बुझने के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बस में आग आखिर किन परिस्थितियों में लगी।

यह भी पढ़ें : Vision Delhi 2047 को मिलेगी रफ्तार? नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा DITI…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments