HomeBreaking Newsबाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी, हेली सेवा का रास्ता हुआ...

बाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी, हेली सेवा का रास्ता हुआ साफ, 15 सितंबर से फिर उड़ेंगे हेलीकॉप्टर

केदारनाथ धाम(Baba Kedar) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। मानसून के कारण बंद की गई हेली सेवा को सितंबर में दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। 15 सितंबर 2026 से उड़ानें शुरू करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसे अभी अंतिम तारीख नहीं माना गया है। सेवा की शुरुआत मौसम और सुरक्षा मानकों पर निर्भर करेगी।

हेली सेवा दोबारा शुरू करने से पहले 14 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें डीजीसीए, हेलीकॉप्टर ऑपरेटर और मौसम विभाग के अधिकारी केदारनाथ क्षेत्र की परिस्थितियों की समीक्षा करेंगे। हेलिपैड की स्थिति, उड़ान मार्ग, मौसम और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद ही 15 सितंबर से संचालन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

25 जून के बाद बंद हुई थी सेवा

इस साल केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और उसी के साथ हेली सेवा भी शुरू हुई थी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से आठ ऑपरेटर श्रद्धालुओं को हवाई सेवा दे रहे थे। 25 जून के बाद खराब मौसम और मानसून को देखते हुए उड़ानों की अनुमति आगे नहीं बढ़ाई गई। इस अवधि में 1.37 लाख से अधिक यात्रियों ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा की थी।

मौसम रहेगा सबसे अहम फैक्टर

केदारघाटी में बारिश, बादल और कम दृश्यता हेलीकॉप्टर संचालन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए सितंबर में सेवा शुरू करने से पहले वास्तविक मौसम की स्थिति और उड़ान सुरक्षा का आकलन किया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है इसलिए सिर्फ संभावित तारीख के आधार पर उड़ान शुरू नहीं होगी।

केदारनाथ की शटल हेली सेवा के साथ चारधाम चार्टर सेवा शुरू करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए भी हेलिपैड, मौसम और सुरक्षा मानकों की जांच जरूरी होगी। उड़ानों की संख्या और संचालन की शर्तों पर अंतिम निर्णय संबंधित एजेंसियों की समीक्षा के बाद होगा।

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया टर्बुलेंस में ‘पायलट ने गांजा पीया था’, क्रू मेंबर की शिकायत से मचा हड़कंप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments