पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि आज रील और सोशल मीडिया का दौर है, जहां इन्फ्लुएंसर कई तरह से लोगों को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में युवाओं को हर चीज को बिना सोचे अपनाने के बजाय अपनी समझ से फैसले लेने चाहिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लिखी चेतावनी का उदाहरण देते हुए कहा कि शॉर्टकट हमेशा सही मंजिल तक नहीं पहुंचाता। कई बार आसान रास्ता ही नुकसान का कारण बन सकता है। शॉर्टकट के इस दौर में भी हमें एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए – जो अक्सर रेलवे स्टेशनों पर लिखी होती है।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे फुटब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय पटरी पार करने के लिए उस पर कूद जाते हैं; इसीलिए चेतावनी लिखी होती है “शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट” पीएम मोदी ने युवाओं को सलाह दी कि अगर वे इस शॉर्टकट वाली सोच से बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति की आत्मकथा जरूर पढ़ें। इससे उन्हें संघर्ष, अनुभव और जीवन से मिली सीख को समझने का मौका मिलेगा।