HomeBreaking News'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को CM रेखा गुप्ता कैबिनेट ने दी मंजूरी, पात्र...

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को CM रेखा गुप्ता कैबिनेट ने दी मंजूरी, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 सहायता राशि

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य से बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत राजधानी की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

चुनावी वादा पूरा किया- CM रेखा

कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजधानी की महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब पूरा कर दिया गया है। उनके अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही दिल्ली लक्ष्मी योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचे।

1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लक्ष्य से 1 अगस्त से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसी पोर्टल के माध्यम से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी और जरूरी दस्तावेज जमा करेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि सभी आवेदनों का सत्यापन जल्द पूरा किया जाए, ताकि रक्षाबंधन के अवसर तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त भेजी जा सके।

योजना का लाभ लेने के लिए ये होंगी शर्तें

सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक को आवेदन के साथ स्व-घोषणा पत्र देना होगा। इसमें यह प्रमाणित करना होगा कि वह कम से कम पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी है। इसके अलावा, आवेदक महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। पात्रता से जुड़े अन्य नियम और दिशा-निर्देश आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Read More

मुंबई के मशहूर क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया (CCI) को बड़ा झटका, कॉकरोच और फफूंद लगी सब्जियां मिलने पर कैंटीन का FSSAI लाइसेंस रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments