Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार शाम एक भीषण औद्योगिक हादसे में 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4:15 बजे उस समय हुआ, जब प्लांट में भारी मात्रा में खौलते हुए लिक्विड स्टील को क्रेन की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। घायलों को तत्काल विशाखापत्तनम स्टील प्लांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
SMS-2 और STC-3 विभाग में हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्टील प्लांट के एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 (STC-3) हीट एफजी विभाग में हुई। बताया जा रहा है कि क्रेन के जरिए लगभग 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मौजूद पिघले हुए स्टील को उठाया जा रहा था। इसी दौरान स्टील से भरा लैडल (विशाल पात्र) अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया और उसमें मौजूद खौलता हुआ धातु द्रव नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर जा गिरा।
VIDEO | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: At least five workers were killed after molten iron spilled at the Vizag Steel Plant. Further details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2G0fnZmgFv
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026
गर्म स्टील गिरते ही फैक्ट्री में लगी आग
हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खौलते हुए स्टील के गिरते ही आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | The injured being brought to the hospital after a large quantity of molten steel leaked at the SMS-2 and STC-3 heat facility at the Visakhapatnam Steel Plant. Eight workers have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/apW19FF0BU
— ANI (@ANI) June 8, 2026
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा- ‘विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं।’
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
Saddened by the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying that the injured recover at the earliest. The local authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF…
— PMO India (@PMOIndia) June 8, 2026
उपराष्ट्रपति ने भी व्यक्त की संवेदना
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘आज विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान अप्पाराव, प्रभाकर राव, कृष्णा, रमना, त्रिनाथ, अप्पालाराजू और कुमार के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रशासन पहचान की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
CM चंद्रबाबू नायडू ने दिए निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राहत और बचाव कार्य तेज करने को कहा है।
गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी
राज्य की गृह मंत्री अनीता ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही वह विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गईं। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने भी हादसे की जानकारी लेकर अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा की।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का ध्यान राहत कार्यों के साथ-साथ यह जानने पर भी है कि आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हुई।
Read More:

