HomeBreaking Newsदिल्ली मेट्रो के सिग्नल में आई खराबी, आधे घंटे से ठप पड़ी...

दिल्ली मेट्रो के सिग्नल में आई खराबी, आधे घंटे से ठप पड़ी इस रूट की ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक सिग्नल फेल होने से खासतौर पर मैजेंटा लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं जिसके कारण कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह समस्या हौज खास से बॉटनिकल गार्डन की दिशा में चलने वाली ट्रेनों पर ज्यादा असर डाल रही है। इस रूट पर ट्रेनें करीब आधे घंटे तक रुकी रहीं, जबकि स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अगली मेट्रो के आने का समय 129 मिनट तक दिखाया गया, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

DMRC ने की तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी इस तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट के जरिए DMRC ने बताया कि कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन के बीच सिग्नलिंग सिस्टम में आई समस्या के कारण मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। हालांकि, बाकी सभी लाइनों पर परिचालन सामान्य बना हुआ है।

मेट्रो की रफ्तार भी हुई काफी धीमी

समस्या सिर्फ ट्रेनों के रुकने तक सीमित नहीं रही। कई स्टेशनों पर ऑटोमैटिक बैरियर ठीक से काम नहीं कर पाए, जिससे यात्रियों को न तो आसानी से ट्रेन में चढ़ने दिया जा सका और न ही उतरने। इसके अलावा ट्रेनों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई कुछ मामलों में मेट्रो ने 30 मिनट में केवल दो स्टेशनों के बीच की दूरी ही तय की।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 3 बजे तक 78.68% मतदान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments