HomeBreaking Newsपटरी पर दौड़ी 16 कोच वाली Vande Bharat, कर्नाटक में हुआ सफेद-नीली...

पटरी पर दौड़ी 16 कोच वाली Vande Bharat, कर्नाटक में हुआ सफेद-नीली ट्रेन का ट्रायल रन

भारतीय रेलवे यात्रियों को तेज, आरामदायक और बेहतर सुविधाओं वाली यात्रा देने के लिए लगातार नई ट्रेनों और सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में कर्नाटक में यशवंतपुर से मंगलुरु सेंट्रल के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया गया। 16 कोच वाली सफेद-नीले रंग की यह ट्रेन ट्रायल के दौरान पटरियों पर दौड़ती दिखाई दी।

इस ट्रायल रन का वीडियो बेंगलुरु मंडल के DRM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है, जिसमें ट्रेन को इस रेल मार्ग पर चलते हुए देखा जा सकता है।

बेंगलुरु को मिलेगी एक और वंदे भारत

नई वंदे भारत(Vande Bharat) एक्सप्रेस के शुरू होने से बेंगलुरु और कर्नाटक के दूसरे प्रमुख हिस्सों के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिस मार्ग पर ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा है, वह दक्षिण पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाला करीब 360 किलोमीटर लंबा रेल सेक्शन है।

ट्रायल का उद्देश्य इस रूट पर ट्रेन के संचालन से जुड़ी तैयारियों का आकलन करना है। इसमें यात्रा का संभावित समय, ट्रेन की परिचालन क्षमता और विभिन्न सेवाओं की जांच शामिल है।

16 कोच की वंदे भारत पर खास नजर

ट्रायल के दौरान ट्रेन के परिचालन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की निगरानी की जा रही है। ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल (TRO/TRD), इंजीनियरिंग और मैकेनिकल विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा तथा अन्य जरूरी मानकों की जांच करेंगे।

ट्रायल के दौरान यह भी देखा जाएगा कि निर्धारित रेल सेक्शन पर ट्रेन का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किस तरह किया जा सकता है।

कर्नाटक में 13वीं वंदे भारत होगी

वर्तमान में कर्नाटक में 12 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। यशवंतपुर-मंगलुरु सेंट्रल रूट पर प्रस्तावित सेवा शुरू होने के बाद यह राज्य की 13वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। नई सेवा से इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर यात्रियों को तेज और आधुनिक रेल यात्रा का एक और विकल्प मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में मस्जिद टूटते ही जमीन ने खोला बड़ा राज! मलबे के 20 फीट नीचे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments