HomeBreaking NewsUS Navy पर हमले से भड़का अमेरिका, ईरान के तीन तेल टैंकरों...

US Navy पर हमले से भड़का अमेरिका, ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना…

अमेरिका और ईरान(US attack) के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी नौसेना के किसी जहाज पर हमला किया गया तो अमेरिका ईरान के तेल टैंकरों को निशाना बनाकर उन्हें डुबो सकता है। यह बयान अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के तीन तेल टैंकरों पर कार्रवाई किए जाने के बाद आया है। हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि ईरान को अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला करने से बचना चाहिए।

उनके मुताबिक, अगर ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर गोलीबारी की तो उसके तेल टैंकर सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान का टैंकर बेड़ा अमेरिकी सैन्य क्षमता के सामने असुरक्षित है। अमेरिका के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने क्षेत्र में मौजूद एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थीं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन्हें नाकाम करने का दावा किया है।

तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इसके जवाब में ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना का दावा है कि दो टैंकरों को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया, जबकि तीसरा, जो खाली था पूरी तरह नष्ट हो गया।

अमेरिका ने आरोप लगाया कि ये जहाज ऐसे नेटवर्क से जुड़े थे जिसके जरिए IRGC और उसके सहयोगियों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाती थी। कार्रवाई अलग-अलग समुद्री क्षेत्रों में की गई।

ईरान ने बताया युद्ध अपराध

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, दो प्रभावित जहाजों के चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे युद्ध अपराध करार दिया है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : चिलिमे सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, गहराई तक पहुंची भारतीय टीम, मलबे में जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments