HomeCurrent Newsलुधियाना में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने ₹70 करोड़ के रेलवे...

लुधियाना में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने ₹70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना जिले के दोराहा में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया। यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

यह ओवरब्रिज रोपड़ की ओर जाने वाले फोरलेन प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। इसके अटके रहने से सड़क परियोजना भी प्रभावित हो रही थी, जिससे इलाके में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई थी।

 

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बिट्टू ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से दोराहा और आसपास के क्षेत्रों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और विकास को गति मिलेगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के पंजाब के विकास के लिए काम कर रही है और रेलवे व सड़क परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

ट्रैफिक जाम में मिलेगा राहत 

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि दोराहा के आसपास पहले ट्रैफिक जाम लग जाता था। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, यातयात की सुविधा बेहतर होगी।

Read More

लुधियाना में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने ₹70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments