HomeBreaking Newsदूरी नहीं हुई बर्दाश्त, शिक्षक ने इंजीनियरिंग छात्रा से पहले लिखवाया सुसाइड...

दूरी नहीं हुई बर्दाश्त, शिक्षक ने इंजीनियरिंग छात्रा से पहले लिखवाया सुसाइड नोट फिर… हैरान कर देगी तेलंगाना की ये कहानी

तेलंगाना के पेड्डापल्ली में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआत में छात्रा की मौत को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच में पुलिस को पता चला कि उसने अपनी मर्जी से कीटनाशक नहीं पिया था। आरोप है कि उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पहले उससे एक नोट भी लिखवाया गया।

इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम

मृतका की पहचान थंड्रा अक्षितारानी के रूप में हुई है। उन्होंने कीटनाशक पीने के बाद परिवार के लिए एक नोट छोड़ा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को घटनाक्रम में ऐसे तथ्य मिले, जिनसे मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने की आशंका की जांच शुरू की गई।

डिप्लोमा के दौरान नवीन से हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, अक्षितारानी की मुलाकात डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान नासपुर स्थित सिंगरेनी कोलियरीज पॉलिटेक्निक में आउटसोर्स लेक्चरर नवीन कुमार से हुई थी। बाद में वह माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री करने के लिए हैदराबाद चली गईं। इसके बाद उन्होंने सिंगरेनी की एक खदान में अप्रेंटिसशिप शुरू की, जहां उनकी मुलाकात रवि कुमार से हुई। पुलिस का दावा है कि अक्षितारानी के नवीन से दूर होने और रवि कुमार के साथ नजदीकी बढ़ने से नवीन नाराज था।

FCI चौराहे के पास रोकने का आरोप

पेड्डापल्ली के डीसीपी बी. राम रेड्डी के अनुसार, 12 सितंबर को अक्षितारानी घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवीन कुमार ने उन्हें एफसीआई चौराहे के पास रोक लिया और अपनी कार में बैठाकर ले गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद नवीन ने छात्रा से एक नोट लिखवाया, जिसमें रवि कुमार पर यौन हमले का आरोप लगाया गया था। पुलिस का आरोप है कि नोट लिखवाने के बाद नवीन ने अक्षितारानी को कीटनाशक पीने के लिए मजबूर किया।

जांच के अनुसार, छात्रा से नोट लिखवाना और फिर उसे कीटनाशक पिलाने की घटना पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा थी। पुलिस का मानना है कि इस तरह घटना को आत्महत्या के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई।

Read More

कैमरे में Reels देखते नजर आए सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अल-शारा, Video Viral

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments