अगर आप स्पैम कॉल से बचने के लिए Truecaller का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में इस ऐप के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसकी वजह TRAI और Truecaller के बीच शुरू हुआ नया विवाद है। एक तरफ TRAI चाहता है कि कॉलर ID ऐप्स कुछ आधिकारिक नंबरों को स्पैम के रूप में टैग या ब्लॉक न करें, वहीं Truecaller का कहना है कि ऐसा करने से साइबर ठगी और संदिग्ध कॉल्स बढ़ी हैं और यूजर्स का भरोसा कम हुआ है।
क्या है पूरा विवाद?
TRAI ने सरकार से मांग की है कि उसे Truecaller, Hiya और Whoscall जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाए। फिलहाल ये ऐप्स टेलीकॉम लाइसेंस के दायरे में नहीं आते, इसलिए TRAI सीधे इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। इसी वजह से TRAI ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) से आईटी एक्ट के तहत जरूरी अधिकार मांगे हैं।
क्या हैं 140 और 1600 सीरीज नंबर वाले नंबर?
TRAI ने कमर्शियल और सर्विस कॉल्स की पहचान आसान बनाने के लिए अलग-अलग नंबर सीरीज तय की हैं।
140 सीरीज – प्रमोशनल और टेलीमार्केटिंग कॉल्स
1600 सीरीज – बैंक, बीमा कंपनियों और अन्य संस्थानों की सर्विस व ट्रांजैक्शन के लिए है। इस व्यवस्था का लक्ष्य लोगों को पहले से यह जानकारी देना है कि उन्हें किस प्रकार की कॉल आ रही है।
क्या है TRAI की आपत्ति?
TRAI का कहना है कि अगर कॉलर ID ऐप्स इन आधिकारिक नंबरों को स्पैम बताकर ब्लॉक या टैग करेंगे, तो सरकार की नई कॉलिंग व्यवस्था कमजोर हो जाएगी। नियामक का मानना है कि इससे लोग बैंक अलर्ट, OTP, पेमेंट अपडेट और अन्य जरूरी कॉल्स भी उठाना बंद कर सकते हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है। Truecaller ने TRAI के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने पहले ही 140 और 1600 सीरीज नंबरों पर “Spam Warning” दिखाना बंद कर दिया है।
Read More
ईरान पर अमेरिकी एक्शन के बाद होर्मुज जलमार्ग ठप, दुनिया भर में कच्चे तेल और LNG की सप्लाई पर संकट

