HomeBreaking Newsआज श्री राम कॉलेज का शताब्दी उत्सव, PM मोदी छात्रों से होंगे...

आज श्री राम कॉलेज का शताब्दी उत्सव, PM मोदी छात्रों से होंगे रूबरू, खास दिन पर देंगे संदेश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स(Shri Ram College) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस खास कार्यक्रम के दौरान वह कॉलेज के छात्रों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। इस साल कॉलेज का शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर के साथ हो रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री का यह दौरा खास महत्व रखता है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना 1926 में प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने की थी।

करीब 100 वर्षों के सफर में यह संस्थान देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा केंद्रों में अपनी जगह बना चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध यह कॉलेज खास तौर पर कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए जाना जाता है। कॉलेज ने अपने लंबे इतिहास में कई पीढ़ियों के छात्रों को शिक्षा दी है। यहां से पढ़ने वाले लोगों ने आगे चलकर शिक्षा, प्रशासन, कारोबार, नीति निर्माण और देश के विकास से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दिया है।

PM मोदी का SRCC से पुराना जुड़ाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का SRCC से पहले भी जुड़ाव रहा है। वर्ष 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वह कॉलेज पहुंचे थे और छात्रों को संबोधित किया था। इसके बाद अप्रैल 2026 में उन्होंने कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने आवास पर कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कॉलेज की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया था। ऐसे में उनका आज का दौरा कॉलेज के ऐतिहासिक सफर और युवा छात्रों के साथ संवाद, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments