फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) का एक वीडियो हटाए जाने के मामले में Meta ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि यह कार्रवाई किसी नीति के तहत नहीं बल्कि तकनीकी ग्लिच के चलते हुई थी। इसके बाद में जब उन्हें इस गलती का पता चला तो पीएम मोदी के उस वीडियो को दोबारा से पोस्ट कर दिया गया। यह वीडियो 23 जुलाई को प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था और इसे लाखों लोगों ने देखकर काफी पसंद भी किया था जिसकी उन्हें कई तरह की प्रतिक्रयाएं भी मिली थी।
Meta के मुताबिक, वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हट गया था। जैसे ही इस गलती की जानकारी मिली कंपनी ने आवश्यक सुधार करते हुए कंटेंट को फिर से उपलब्ध करा दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई और कई लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।
Meta releases a statement on blocking PM Modi’s video on Facebook.
“The content was removed in error and has since been restored.” says a Meta Spokesperson. pic.twitter.com/SZ082SY5kw
— ANI (@ANI) July 28, 2026
h4>

