HomeBreaking News‘अभी जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे...’ PM मोदी ने वडोदरा...

‘अभी जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे…’ PM मोदी ने वडोदरा के मंच से किस पर कसा तंज?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और युवाओं को देश में हो रहे बदलावों के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की योजना पर कई साल पहले काम शुरू करने की बात हुई थी लेकिन लंबे समय तक परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि 2004 में इस परियोजना पर विचार शुरू हुआ था और 2006 में इसे आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई। इसके बावजूद 2014 तक फाइलें अलग-अलग स्तरों पर घूमती रहीं। पीएम मोदी ने इसी संदर्भ में युवाओं से कहा कि अगर उसी गति से काम चलता रहता तो आने वाली कई पीढ़ियों तक यह परियोजना पूरी नहीं हो पाती।

‘नाराज फूफा जी’ वाले बयान से साधा निशाना

फ्रेट कॉरिडोर से ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर की बात करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब कुछ ‘नाराज फूफा जी’ सवाल करेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा और ट्रक कहां जाएंगे। पीएम के मुताबिक, फ्रेट कॉरिडोर से माल की आवाजाही तेज होगी और देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सामान ज्यादा तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

2800 KM से ज्यादा कॉरिडोर पूरा

पीएम मोदी ने कहा कि अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की अंतिम कड़ियां भी जुड़ गई हैं और परियोजना का 2800 किलोमीटर से ज्यादा हिस्सा पूरा हो चुका है। उन्होंने इसे 21वीं सदी के भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अब रेल नेटवर्क आदिवासी क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों को रेल संपर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने नई ट्रेनों के संचालन का जिक्र करते हुए कहा कि अब देश में लगातार नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : आमेर में टूरिस्ट गाइड पर हुआ चाकू से हमला, भड़का आक्रोश, इन मांगों पर अड़ा परिवार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments