प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने कामना की कि भगवंत सिंह मान का जीवन लंबा और स्वस्थ रहे।प्रधानमंत्री का यह संदेश मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर सामने आया। भगवंत सिंह मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के गांव सतौज में हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। अपनी कॉमेडी और व्यंग्य के जरिए उन्होंने लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की।
Birthday greetings to Punjab Chief Minister Shri Bhagwant Mann Ji. Praying for his long and healthy life.
@BhagwantMann
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026


[…] PM मोदी ने CM भगवंत सिंह मान को जन्मदिन पर… […]