HomeCurrent Newsओम बिड़ला का AI वीडियो बनाना कांग्रेस को पड़ा भारी, लोकसभा कमेटी...

ओम बिड़ला का AI वीडियो बनाना कांग्रेस को पड़ा भारी, लोकसभा कमेटी ने 8 नेताओं को जारी किया नोटिस

लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी ने कांग्रेस के आठ वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के निर्देश पर की गई है। नोटिस में संबंधित नेताओं से सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

किन नेताओं को भेजा गया नोटिस?

नोटिस पाने वालों में कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता और मीडिया विभाग से जुड़े नेता शामिल हैं। इनमें पवन खेड़ा, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, अभिषेक मनु सिंघवी, रजनी पाटिल, रंजीत रंजन, मनीष तिवारी और गौरव गोगोई के नाम प्रमुख हैं। कमेटी का आरोप है कि इन नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणियां कीं, जो सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन हो सकता है।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की शिकायत

बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के आधार पर यह मामला उठाया गया। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग ने कथित रूप से भ्रामक एआई वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री साझा की, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा प्रभावित हुई। मामले को सदन की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है।

क्या हो सकता है आगे?

यदि संबंधित नेता निर्धारित समय में जवाब नहीं देते या कमेटी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती, तो वह अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है। इसमें निलंबन, फटकार या अन्य कदम शामिल हो सकते हैं।

Read More

द्वारका कार हादसा मामले में नाबालिग के पिता ने मांगी माफी, जुवेनाइल बोर्ड ने कहा – आरोपी को कोई पछतावा नहीं…

 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments