HomeBreaking Newsनीता अंबानी का रॉयल अंदाज़ हुआ वायरल, TIME Summit में पहनी 2...

नीता अंबानी का रॉयल अंदाज़ हुआ वायरल, TIME Summit में पहनी 2 साल में बनी जामदानी साड़ी

हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 समिट में नीता अंबानी(Nita Ambani) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने मंच पर जेसिका सिबली के साथ बातचीत की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पारंपरिक परिधान की रही।

खास मौके पर पहनी जामदानी साड़ी

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की जामदानी साड़ी पहनी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह साड़ी पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बुनाई परंपरा का शानदार उदाहरण है। जानकारी के मुताबिक, इसे पद्मश्री से सम्मानित बुनकर बीरेन कुमार बसाक ने फुलिया (पश्चिम बंगाल) में करीब दो साल की मेहनत से तैयार किया है।

Nita Ambani

कितनी थी साड़ी की लंबाई ?

करीब छह गज लंबी इस साड़ी में बेहद बारीक जामदानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मीनाकारी शैली की झलक के साथ जनजातीय आकृतियां कहानी कहती डिजाइन और शुभ मछली बॉर्डर जैसे पारंपरिक तत्वों को बड़े ही सलीके से बुना गया है। क्रीम रंग की यह साड़ी बंगाल की समृद्ध वस्त्र विरासत को खूबसूरती से दर्शाती है।

Nita Ambani

साड़ी का पल्लू भी था उतना ही खास

साड़ी का पल्लू भी उतना ही खास है जिसमें पारंपरिक दृश्य, मानव आकृतियां, पशु-पक्षी और पेड़-पौधों के रूपांकनों को बेहद महीन कारीगरी के साथ उकेरा गया है। हर बारीकी में कारीगरों की मेहनत और हुनर साफ झलकता है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं प्रवेश वाही? आखिर भाजपा ने MCD पद के लिए इन्हें क्यों चुना…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments