HomeBreaking Newsकांवड़ यात्रा के लिए सख्त नियम लागू, 12 फीट से ऊंची कांवड़...

कांवड़ यात्रा के लिए सख्त नियम लागू, 12 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक, डीजे और सुरक्षा को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

Kanwar Yatra 2026: कल 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इसलिए सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। तय किया गया कि कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी और यात्रा में डीजे तय मानक के अनुसार बजाया जाएगा।

खाने-पीने की दुकानों पर रहेगी नजर

बैठक में कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत खाद्य विभाग की टीमें यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों की जांच करेंगी। साथ ही खाद्य एवं औषधि विभाग को होटल, ढाबों और दुकानों का निरीक्षण कर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मीट की दुकानें रहेंगी बंद

पुलिस आयुक्त ने कहा कि, “कांवड़ मार्गों और मंदिरों के आसपास मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।” इसके अलावा कांवड़ मार्गों की मैपिंग कर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हाथीघाट, पोइया और बटेश्वर सहित प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और ट्रैफिक का रहेगा इंतजाम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्गों पर रूट डायवर्जन, यातायात नियंत्रण, एंबुलेंस, क्रेन, मेडिकल सहायता और अन्य जरुरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को होने वाली परिक्रमा को देखते हुए अलग से यातायात योजना तैयार की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी 24 घंटे निगरानी

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को कांवड़ मार्गों की मरम्मत, जलभराव की समस्या दूर करने तथा बिजली विभाग को ट्रांसफॉर्मर, झूलते तार और पोल दुरुस्त कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Read More:

जल्लाद बनी पाकिस्तानी सेना! PoK में निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग से लगा लाशों का ढेर, 2 दिनों में 30 की मौत, रातों-रात लाशें भी गायब

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments