HomeBreaking Newsअमृतसर पुलिस- BSF की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलो हेरोइन और 2 ग्लॉक...

अमृतसर पुलिस- BSF की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलो हेरोइन और 2 ग्लॉक पिस्तौल किया जब्त

अमृतसर पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ थाना लोपोके क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन और दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई को सीमा पार तस्करी और हथियार नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

BSF के साथ संयुक्त अभियान

पहले मामले में थाना लोपोके पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान चलाया। बता दें कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस तस्करी में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध ड्रोन को भी कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खेप पाकिस्तान सीमा पार से भेजी गई थी और भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी। दूसरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार ये हथियार अत्याधुनिक और अक्सर संगठित अपराध या गंभीर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार किन लोगों तक पहुंचने थे और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

आगे भी ऐसी कार्रवाई रहेगी जारी 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच तेज कर दी गई है। बरामदगी के आधार पर तस्करी और हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जांच के दौरान जल्द ही कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हाल के दिनों में पंजाब सीमा पर ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सख्त कर दी है।

Read More

अमृतसर में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 64 किलो हेरोइन समेत 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments