Firing at Ludhiana Pizza Outlet: लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में पिज्जा आउटलेट पर मंगलवार देर रात फायरिंग हुई है, जिससे इलाके में दशहत का माहौल है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। Instagram पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ (Goppi Lahoriya Group) नाम के पेज ने पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस अब इस पोस्ट की सत्यता जांच रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि अकाउंट वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या फर्जी तरीके से बनाया गया है।
3 सेकंड में दागी गईं 3 गोलियां
सामने आए CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक, हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए और महज 3 सेकंड के भीतर लगातार 3 गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान और तलाश में जुटी है।
पोस्ट में दी गई धमकी
Instagram पर गोपी लहोरिया ग्रुप के नाम से डाली गई पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि, ”वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मैं गोपी लहोरिया, कल रात ‘पिज़्ज़ा फ्रॉम मेक्सिको’ (Pizza From Mexico), जे-ब्लॉक लुधियाना पर जो फायरिंग हुई वो हमने करवाई है। इसको हमारे फोन दिखते नहीं थे, इग्नोर करता था, उस करके छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगली बार सीधा माथे में गोली लगेगी। काम-कार, जिंदगी, घर-परिवार सारा कुछ आगे है तुम्हारा और हम तो मरे हुए हैं, मरता बंदा जाते-जाते बहुतों को ले जाता है। भूले हम किसी को भी नहीं हैं, सभी का पता है और सब पर निगाह है हमारी। जिस दिन मौका मिल गया, बाबा दीप सिंह जी मेहर रखें, लेके तुम्हें एम्बुलेंस ही जाएगी।”
साइबर सेल ने शुरू की जांच
सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि Instagram पेज वाकई संबंधित गैंग या ग्रुप से जुड़ा है या किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पेज कहां से और किस IP एड्रेस या लोकेशन से ऑपरेट किया जा रहा है।
CCTV में दिखे दो शूटर
BRS नगर के जे-ब्लॉक स्थित पिज्जा वार्म मेक्सिको आउटलेट के अंदर का CCTV फुटेज पुलिस के सामने आया है। फुटेज में दो लोग अंदर बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं। इसी दौरान टोपी पहने एक युवक और उसका साथी अंदर दाखिल होते हैं। अंदर आते ही एक युवक पिस्टल निकालता है और 3 सेकंड में 3 फायर कर देता है।
गोलियों की बौछार.. लुधियाना के बदमाश कहां फरार ?
लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई फायरिंग ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.. हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए और महज तीन सेकंड के भीतर लगातार तीन गोलियां चलाकर मौके से फरार हो… pic.twitter.com/LOxVxvNgqy
— UJJWAL DOBHAL (@UjjwalDobhal) August 19, 2026
तीसरे साथी के साथ बाइक से फरार
फुटेज में टोपी पहने युवक अपनी पिस्तौल लोड करने की कोशिश करता भी दिखाई देता है, लेकिन उससे गोली नहीं चलती। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर निकलते हैं और स्प्लेंडर बाइक पर मौजूद अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो जाते हैं।
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में FIR
थाना सराभा नगर में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ASI दविंदर सिंह के मुताबिक, घटनास्थल से 3 खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस CCTV फुटेज से शूटरों के सुराग जुटा रही है और Instagram पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज, बरामद खाली खोल और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Read More:
‘दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे’, UP-Japan Investment Meet में बोले CM योगी

