पंजाब के मोगा जिले में CIA स्टाफ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम मसीह निवासी हाशिमपुरा, जिला अमृतसर साहिब के रूप में हुई है।
नहर के पास खड़ा था आरोपी
SP हेडक्वार्टर संदीप कुमार मंड ने बताया कि CIA स्टाफ की पुलिस टीम बंधनी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम मसीह बंधनी कलां नहर के पास भारी मात्रा में हेरोइन लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और प्रेम मसीह को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन बरामद हुई।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर थाना बंधनी कलां में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां की जानी थी और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है।
Read More
किंग खान के बंगले मन्नत में निकले दो जहरीले सांप, एक पकड़ा गया, दूसरा लापता!

