HomeCurrent News23-26 फरवरी तक विदेश दौरे पर जाएंगे CM योगी, यूपी को बड़ा...

23-26 फरवरी तक विदेश दौरे पर जाएंगे CM योगी, यूपी को बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान के दौरे पर जाएंगे। यह राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए उनकी पहली औपचारिक विदेश यात्रा मानी जा रही है। इससे पहले वे म्यांमार, मॉरीशस, नेपाल और रूस की यात्रा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ-साथ वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रहेगा साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, सचिव अमित सिंह सहित कुल 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। दूसरी ओर, 22 फरवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूके और जर्मनी के दौरे पर जाएंगे। इस दल में IT और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा और औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भी शामिल रहेंगे।

सिंगापुर में शहरी विकास व कौशल पर फोकस

दो दिवसीय सिंगापुर यात्रा के दौरान शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SICCI), एफआईसीसी और अन्य व्यापार संगठनों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) को अंतिम रूप देने की योजना है।

जापान में विनिर्माण और टेक्नोलॉजी साझेदारी

टोक्यो में “विनिर्माण, गतिशीलता और प्रौद्योगिकी” पर गोलमेज सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेलवे, इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रमुख जापानी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इन्वेस्ट यूपी की टीम औद्योगिक ढांचे, ग्रीन हाइड्रोजन, पर्यटन, ऑटोमोबाइल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर प्रस्तुति देगी।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments