CM Mann Greetings on Shri Krishna Janmashtami: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
एक्स पर पोस्ट कर दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।
ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਤੇ ਸਮੂਹ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ। ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜੀ ਦੀ ਕ੍ਰਿਪਾ ਤੁਹਾਡੇ ਸਭ ’ਤੇ ਬਣੀ ਰਹੇ..ਹਰ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀਆਂ-ਖੇੜਿਆਂ ਦਾ ਵਾਸਾ ਹੋਵੇ। pic.twitter.com/WOCbO7p2GV
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 4, 2026
CM मान ने की हर घर में खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ”भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। हर घर खुशियों और समृद्धि से भरा रहे।”
पंजाब के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम
पंजाब में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है।
पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन में जुटे श्रद्धालु
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त लगातार मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं और जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
Read More:
नेपाल में बाढ़ की तबाही से मचा हाहाकार, अब तक लगभग 1250 लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लापता

