HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पर पाबंदी लगाने...

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पर पाबंदी लगाने का दिया सुझाव

शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का सुझाव दिया।

अधिकारी ने कहा, “गुजरात में 12वीं कक्षा तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं होता है। मुझे पता है कि इससे मेरे वोट कम हो सकते हैं, लेकिन फिर भी मैं यही कहूंगा कि स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए।”

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा में ‘स्वामी विवेकानंद मेरिट स्कीम’ की शुरुआत की और यह भी घोषणा की कि हर जिले में ‘पीएम श्री’ स्कूलों की तर्ज पर दो ‘सीएम श्री’ स्कूल खोले जाएंगे।

अधिकारी ने आगे कहा, “ऐसे स्कूलों में दाखिला सिर्फ मेरिट के आधार पर होगा। दाखिला छठी कक्षा से शुरू होगा। इन स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड समेत सभी सुविधाएं होंगी।” मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय के भीतर स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) में शिक्षकों की निष्पक्ष भर्ती का वादा भी किया।

अधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में बंगाल को उसका ‘खोया हुआ’ गौरव वापस दिलाने का संकल्प भी लिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और राष्ट्रवादी नागरिकों से एकजुट रहने की अपील भी की।

अधिकारी ने कहा, “पिछली सरकार ने पिछले तीन सालों से स्कूलों को कम्पोजिट ग्रांट नहीं दिया, जिसकी वजह से मित्रा इंस्टीट्यूशन जैसे स्कूल में एक छात्र को सांप ने काट लिया। इसी ग्रांट से स्कूल प्रशासन कार्बोलिक एसिड खरीदता है। पैसे की कोई कमी नहीं थी क्योंकि वे दुर्गा पूजा कमेटियों को पैसे बांट सकते थे।”

 

READ MORE: फाइनल में तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने, मैदान पर गरमाया माहौल, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments