चंडीगढ़(Chandigarh) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला लगातार चर्चा में है। पहले सेक्टर-56, सेक्टर-33डी, सेक्टर-19सी और सेक्टर-23 के सरकारी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब आठ अन्य स्कूलों को भी ईमेल के जरिए निशाना बनाने की धमकी मिलने की सूचना है। इनमें सरकारी और निजी, दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
लगातार कई स्कूलों के नाम सामने आने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इन आठ स्कूलों को मिली धमकी
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की बात कही जा रही है, उनमें ये संस्थान शामिल हैं:
-
सेक्टर-46ए का आशियाना स्कूल
-
मनीमाजरा का रिमिट स्कूल
-
सेक्टर-20डी का सरकारी स्कूल
-
सेक्टर-28 का सेंट सोल्जर्स स्कूल
-
सेक्टर-41सी का शिवालिक पब्लिक स्कूल
-
सेक्टर-26 का सेंट जॉन स्कूल
-
सेक्टर-37 का सेंट पीटरसन स्कूल
-
सेक्टर-37 का प्ले वे स्मार्ट स्कूल

