HomeBreaking NewsBJP ने राज्यों के प्रभारी में किया बड़ा फेरबदल, विनोद तावड़े को...

BJP ने राज्यों के प्रभारी में किया बड़ा फेरबदल, विनोद तावड़े को UP की कमान तो सतीश पूनिया को सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी के इस फैसले को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

तावड़े पहले से यूपी में थे सक्रिय

विनोद तावड़े पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भी उन्होंने नामों से जुड़ा पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। इसके बाद संगठन विस्तार और पार्टी की विभिन्न बैठकों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। इसी सक्रियता के बीच तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पार्टी ने औपचारिक रूप से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

पंजाब में सतीश पूनिया को दी जिम्मेदारी

बीजेपी ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है। पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उन्हें पड़ोसी राज्य पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले उन्हें पंजाब से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

2027 के चुनावों पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी के इन संगठनात्मक बदलावों को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि गुजरात में 2027 के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी की नई टीम में भी इन राज्यों को खास प्रतिनिधित्व मिला है। सोमवार को घोषित संगठनात्मक बदलावों में पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Read More

DM का आदेश मिलते ही एक्शन में पुलिस! यूपी में 59 साल पुराने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, सुबह होते ही गिराया गया

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments