HomeBreaking News'Bigg Boss 20' में छाया Gen-Z एक्ट्रेस का भौकाल, 21 साल बड़ी...

‘Bigg Boss 20’ में छाया Gen-Z एक्ट्रेस का भौकाल, 21 साल बड़ी हसीना से हुआ पंगा, खुली धमकी का सीन हुआ वायरल

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’(Bigg Boss 20) की शुरुआत होते ही घर का माहौल गर्म होता दिखाई दे रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस शुरू हो गई है। इसी के साथ गौर किया जाए तो शो के शुरुआती प्रोमो में 23 साल की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान भी अपने बेबाक अंदाज में नजर आईं। उनकी घर की कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस हो गई।

‘बच्चा’ कहने पर भड़कीं अरिश्फा

प्रोमो के मुताबिक, अरिश्फा ने घर में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि उन्हें बार-बार ‘बच्चा’ कहकर संबोधित किया जा रहा है। उनकी बात पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नाराज हो गईं और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बात बढ़ने पर अरिश्फा ने कहा कि भले ही उन्हें कम उम्र की समझा जा रहा हो, लेकिन वह अपनी सोच और समझ को लेकर किसी से कम नहीं हैं। आम्रपाली ने भी उन्हें पलटकर जवाब दिया। इसके बाद अरिश्फा का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने अपनी बात जोर देकर रखते हुए कहा कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है और वह अकेले भी काफी हैं।

‘दोगला’ कहने पर माही विज भी हुईं नाराज

और हां, ये बहस यहीं नहीं रुकी…अरिश्फा ने घर के कुछ सदस्यों के लिए ‘दोगला’ शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद माही विज भी उनसे उलझती नजर आईं। फिर दोनों के बीच भी जो नोक झोंक हुई वो तो देखने वाली थी। हालांकि, अरिश्फा लगातार अपनी बात पर कायम रहीं।

उम्र को लेकर भी हो रही चर्चा

आपको बता दें कि अरिश्फा की उम्र 23 साल है जबकि आम्रपाली दुबे 39 और माही विज 44 साल की हैं। यानी माही और अरिश्फा के बीच 21 साल का अंतर है। उम्र में बड़ी कंटेस्टेंट्स से इस तरह बहस करने को लेकर कुछ दर्शक अरिश्फा को ट्रोल कर रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए उन्हें कम उम्र में बड़ा धमाका बता रहे हैं। शो के पहले ही दिन इतना ड्रामा देखने के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले एपिसोड्स में घर के रिश्ते किस करवट बदलते हैं और कौन-कौन से नए विवाद सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस है आज, जानें दुनिया के कितने लोग अभी भी अनपढ़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments