HomeBreaking News90 हजार देकर रचाई शादी, कोर्ट मैरिज के बहाने दुल्हन फरार! ठगा...

90 हजार देकर रचाई शादी, कोर्ट मैरिज के बहाने दुल्हन फरार! ठगा गया राजस्थान का दूल्हा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी और मारपीट का मामला सामने आया है। राजस्थान(Rajasthan) के कोटा से एक परिवार अपने बेटे की शादी कराने गोरखपुर पहुंचा था। शादी की रस्में मंदिर में होनी थीं लेकिन कोर्ट मैरिज की बात सामने आते ही पूरा मामला बदल गया। परिवार का आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की और युवती को अपने साथ ले गए। हालांकि, देर शाम युवती खुद पुलिस थाने पहुंची और उसने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोटा के रहने वाले युवक के परिवार को शादी का रिश्ता तय होने की बात कहकर गोरखपुर बुलाया गया था। युवती कुशीनगर जिले के हाटा की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों की शादी एम्स थाना क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर में कराने की तैयारी थी। राजस्थान से आए परिवार का आरोप है कि शादी कराने में मध्यस्थता कर रही एक महिला को इसके लिए 90 हजार रुपये दिए गए थे।

कोर्ट मैरिज की बात पर बिगड़ा मामला

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में शादी की रस्में होनी थीं। इसी बीच युवक के परिवार ने कोर्ट मैरिज कराने की इच्छा जताई। आरोप है कि युवती को लेकर कोर्ट जाने के दौरान रास्ते में चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

परिवार के मुताबिक, इसी दौरान एक बाइक सवार युवती को अपने साथ लेकर चला गया। घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

थाने पहुंची युवती, शादी से किया इनकार

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती को थाने बुलाया। देर शाम वह थाने पहुंची और उसने युवक से शादी करने से साफ मना कर दिया। युवती ने बताया कि उसे युवक पसंद नहीं है।

पुलिस कर रही 90 हजार रुपये के लेनदेन की जांच

मामले में शादी तय कराने वाली महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 90 हजार रुपये लेने का आरोप कितना सही है और कथित मारपीट की घटना में कौन-कौन शामिल था।

सीओ कैंट अरुण कुमार एस के मुताबिक, युवक और युवती दोनों थाने पहुंच चुके हैं। शादी कराने में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर विवादित दीपथून में जला दीप, गूंजे ‘जय मुरुगन’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments