रूपनगर जिले के नंगल के वार्ड नंबर-1 स्थित वर्मला गांव में करीब दो दशक से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। गांव में तीसरी कोशिश में नया बोर सफल हो गया है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसका उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। अब गांव के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
रोज 3-4 टैंकरों से चल रहा था काम
पानी की किल्लत के चलते नगर कौंसिल नंगल की ओर से गांव में प्रतिदिन 3 से 4 टैंकर भेजे जाते थे। ग्रामीण लंबे समय से इसी व्यवस्था के सहारे पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी जुटा रहे थे। गांववासियों की करीब 20 साल पुरानी मांग को देखते हुए स्थायी समाधान के लिए नए बोर की पहल की गई। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इससे पहले दो स्थानों पर बोर करने का प्रयास किया गया था, लेकिन दोनों बार सफलता नहीं मिली। तीसरे स्थान पर की गई कोशिश कामयाब रही और अब गांव को पानी की नियमित सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मंदिर में ग्रामीणों से मिले मंत्री
उद्घाटन के बाद मंत्री ने गांव के राधा कृष्ण मंदिर में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और स्थानीय जरूरतें सुनीं। मंत्री ने कहा कि नए बोर के शुरू होने से पेयजल संकट काफी हद तक दूर होगा और टैंकरों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घरों के करीब पहुंचाना है। ग्रामीणों ने भी लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होने पर राहत जताई और मंत्री का धन्यवाद किया।
ग्रामीणों ने जताई राहत
गांववासियों के मुताबिक पानी की कमी पिछले करीब 20 वर्षों से उनकी प्रमुख समस्याओं में शामिल थी। गर्मी और जरूरत के समय टैंकर आने का इंतजार करना पड़ता था। नए बोर के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जिला प्रधान डॉ. संजीव गौतम, नगर कौंसिल नंगल प्रधान किरण बाला, सुमित अग्नि संदल, दिलबाग सिंह चंदेल, सरपंच अमरीक सिंह, जगीरी लाल, दर्शन सिंह, जनकराज, जस्सा, जगतार सिंह पंच, एम.वी. युद्धवीर सिंह, एसडीओ मनजीत सिंह, जेई जोशी और सुपरवाइजर दिनेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More
यूपी सरकार का बजट पर फोकस, नवंबर तक 60% रकम खर्च करने के CM योगी ने दिए निर्देश


[…] […]