HomeBreaking News2 महीने बाद होनी थी शादी, उससे पहले सिपाही ने किया सुसाइड,...

2 महीने बाद होनी थी शादी, उससे पहले सिपाही ने किया सुसाइड, बहन को गोली मार खुद की ली जान…

बिहार की राजधानी पटना(Patna) के दानापुर इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही बहन को गोली मारने के बाद खुद भीकुर्सी या बेड पर जान दे दी। इस हृदयविदारक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दानापुर की मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ शादीशुदा बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भाई-बहन के लहूलुहान शव एक ही कमरे के बेड पर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए।

परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान ओमचंद्र उर्फ सोनू (30 वर्ष) और उसकी बहन गायत्री देवी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले ओमचंद्र को पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी और वह मोतिहारी में सिपाही के पद पर तैनात था। करीब तीन महीने पहले ही ओमचंद्र अपनी बहन गायत्री को इलाज के बाद दानापुर लेकर आया था।

गायत्री की शादी साल 2004 में हुई थी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण ससुराल वाले उसे नहीं रख रहे थे। बताया जा रहा है कि गायत्री आसपास की दुकानों से सामान उधार ले लेती थी और दुकानदार पैसे के लिए ओमचंद्र से तकादा करते थे। इसी उधारी और अत्यधिक मानसिक तनाव के चलते सिपाही भाई ने यह खौफनाक कदम उठाया। दो महीने बाद ओमचंद्र की अपनी शादी भी होने वाली थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था।

पुलिस ने शवों को फॉरेंसिक के लिए भेजा

सिटी एसपी (वेस्ट) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात के वक्त कमरे में केवल दोनों भाई-बहन ही मौजूद थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी कानूनी पहलुओं की गहराई से जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से लगातार किए वार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments