HomeBreaking Newsकहां छिपा है सांप पता नहीं, डेढ़ महीने में 8 बार सांप ने...

कहां छिपा है सांप पता नहीं, डेढ़ महीने में 8 बार सांप ने डसा, परिवार में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा को डेढ़ महीने के भीतर आठ बार सांप के डसने का मामला सामने आया है। ऐहन गांव के मजरा छोटा लाडपुर की रहने वाली अनीता गौतम मंगलवार को एक बार फिर सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल पहुंची। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार लगातार हो रही घटनाओं से परेशान है और अब सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग से मदद मांग रहा है।

घर में फिर दिखा सांप

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही घर में एक काला सांप दिखाई दे रहा था। शाम को अनीता घर के भीतर काम कर रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। अनीता सरस्वती डिग्री कॉलेज में BSc प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता कोमल गौतम का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने में यह आठवीं घटना है। उनका दावा है कि एक बार तो तीन दिनों के भीतर ही तीन बार सांप ने बेटी को डसा।

इलाज के बाद घर लौटते ही फिर बना खतरा

परिवार के मुताबिक, हर बार अस्पताल में इलाज मिलने के बाद अनीता की स्थिति सुधर जाती है। लेकिन घर लौटने के बाद दोबारा सांप दिखाई देने से परिवार की चिंता बढ़ जाती है। 17 सितंबर को भी सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पिता के मुताबिक, इलाज के बाद घर लौटने पर अनीता बाथरूम गई, जहां मौजूद सांप ने उसे फिर डस लिया। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

सांप छिपा कहां है, पता नहीं

परिवार का कहना है कि कई बार सर्प मित्रों को बुलाकर सांप पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके मुताबिक, सांप कभी दीवार की दरारों तो कभी सामान के पीछे छिप जाता है। उसे घर से बाहर निकालने के लिए थाली बजाने तक की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों को आशंका है कि सांप घर के किसी हिस्से या बाथरूम के आसपास छिपा हो सकता है। अनीता के पिता का दावा है कि सांप कोबरा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लगातार घटनाओं के बाद परिवार ने प्रशासन और वन विभाग से घर की जांच कर सांप को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हैं।

Read More

जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचा जरूरी – CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments