HomeBreaking Newsकुकर से सिर पर वार... फिर पत्नी की हत्या को पति ने...

कुकर से सिर पर वार… फिर पत्नी की हत्या को पति ने बताया हादसा, फोरेंसिक सबूतों से खुला राज

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने और फिर वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी हत्या कर दी और बाद में परिजनों को फोन कर उसके हादसे में बेहोश होने की कहानी सुनाई। अस्पताल पहुंचकर आरोपी ने पत्नी की मौत पर रोने का नाटक भी किया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी कहानी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मामला कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले का है। पुलिस ने वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आरोपी सहायक शिक्षक दिलीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 12 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कुकर से सिर पर किया वार

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह दिलीप ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी शालिनी पर हमला किया। आरोप है कि उसने कुकर के ढक्कन और हैंडल से शालिनी के सिर पर वार किया। इसके बाद उसकी गर्दन पकड़कर उसे इन्फ्लेटेबल टब में भरे पानी में डुबो दिया। शालिनी एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दिलीप करीब 20 मिनट तक घर से बाहर रहा। इसके बाद वापस आया और अपने भाइयों को फोन कर बताया कि शालिनी हादसे में बेहोश हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक और फोरेंसिक साक्ष्यों ने पुलिस को हत्या की दिशा में आगे बढ़ने में मदद की।

2017 में हुई थी लव मैरिज

दिलीप और शालिनी ने 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह किया था। दोनों शादीपुर और नासिरपीर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में दिलीप ने शालिनी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और इसी शक को हत्या की वजह बताया। हालांकि, शालिनी के पिता धर्मराज यादव ने बेटी पर लगाए गए इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों के बीच अप्रैल 2025 से विवाद चल रहा था।

पिता का आरोप- आरोपी का खुद महिला शिक्षक से था संबंध

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि दिलीप का उसके ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ संबंध था। शालिनी ने इस बारे में परिवार को जानकारी दी थी। पिता के मुताबिक, परिवार की ओर से समझाने के बावजूद दिलीप अपनी कथित आदतों से बाज नहीं आया और उल्टा शालिनी पर ही चरित्र को लेकर आरोप लगाने लगा।

Read More

75 सेकेंड, 26 बार हमला! पटियाला में पालतू पिटबुल ने दंपती को बनाया निशाना… 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments