HomeBreaking NewsPM मोदी स्काईरूट एयरोस्पेस के फाउंडर से मिले, कई योजनाओं पर हुई...

PM मोदी स्काईरूट एयरोस्पेस के फाउंडर से मिले, कई योजनाओं पर हुई चर्चा

विक्रम-1 मिशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की निजी अंतरिक्ष कंपनी Skyroot Aerospace के फाउंडर पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात कर देश के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस सेक्टर पर चर्चा की। इस दौरान कंपनी के हालिया मिशनों, भविष्य की योजनाओं और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्काईरूट एयरोस्पेस की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए साझा की।

विक्रम-1 मिशन पर रही विशेष चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत का प्रमुख विषय विक्रम-1 मिशन की सफलता रहा। इसके अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रहे नवाचार, नई तकनीकों और कंपनी की आगामी परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकर उन्हें खुशी हुई और यह भारत के स्पेस सेक्टर के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

‘युवा उद्यमियों की सोच से मजबूत हो रहा स्पेस सेक्टर’

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पवन चंदना और नागा भरत डाका की ऊर्जा, नवाचार की सोच और सकारात्मक नजरिया तेजी से विकसित हो रहे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम की तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि कंपनी भविष्य में भी देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

क्या है स्काईरूट एयरोस्पेस?

स्काईरूट एयरोस्पेस हैदराबाद स्थित एक भारतीय निजी एयरोस्पेस कंपनी है, जो रॉकेट निर्माण और कमर्शियल लॉन्च सेवाओं पर काम करती है। कंपनी की स्थापना साल 2018 में पवन चंदना और नागा भरत डाका ने की थी, जो भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के पूर्व वैज्ञानिक रह चुके हैं।

Read More

दिल्ली-NCR में नमो भारत का बड़ा विस्तार, 4 नए RRTS कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments