HomeBreaking Newsहमें क्या बेचना है, कोई दूसरा नहीं बताएगा, अचानक नेतन्याहू पर क्यों...

हमें क्या बेचना है, कोई दूसरा नहीं बताएगा, अचानक नेतन्याहू पर क्यों भड़के ट्रंप?

F-35 विमान सौदे पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को एफ-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान बेचने के मुद्दे पर कहा कि अमेरिका के रक्षा सौदों का फैसला कोई बाहरी नेता तय नहीं करेगा। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस विरोध को खारिज कर दिया, जिसमें तुर्किये को एफ-35 विमान बेचने का विरोध किया गया था। ट्रंप ने तुर्किये को अमेरिका का “बेहतरीन सहयोगी” भी बताया।

मीडिया को ट्रंप ने दी जानकारी

सोमवार को एयर फोर्स वन में मीडिया को जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे कोई यह नहीं बताएगा कि अमेरिका क्या बेचे और क्या नहीं। तुर्किये हमारा बहुत अच्छा सहयोगी रहा है।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन DC पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की बैठक में पश्चिम एशिया की सुरक्षा, ईरान से जुड़े हालात और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नेतन्याहू ने जताई थी कड़ी आपत्ति

इस महीने की शुरुआत में नेतन्याहू ने तुर्किये को एफ-35 लड़ाकू विमान देने की अमेरिकी योजना का विरोध किया था। साथ ही, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ट्रंप से इस सौदे को मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया था। नेतन्याहू का कहना था कि तुर्किये को अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मिलने से पश्चिम एशिया में सैन्य संतुलन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि तुर्किये अमेरिका का आदर्श सहयोगी नहीं है।

तुर्किये पर लगे प्रतिबंध हटाने के संकेत

ट्रंप ने इससे पहले संकेत दिए थे कि उनकी सरकार तुर्किये पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही है। ये प्रतिबंध तुर्किये द्वारा रूस से एस-400 वायु एयर डिफेंस खरीदने के बाद लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि तुर्किये के साथ अमेरिका के संबंध पहले की तुलना में बेहतर हुए हैं और कई मामलों में उसने भरोसेमंद सहयोगी की भूमिका निभाई है।

Read More

Facebook से PM मोदी का पोस्ट गायब, Meta ने मांगी माफी, कहा – गलती से हुआ था…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments