HomeBreaking Newsइधर PM मोदी ने किया ऐलान, उधर एक्शन में आई दिल्ली HC,...

इधर PM मोदी ने किया ऐलान, उधर एक्शन में आई दिल्ली HC, पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, तेज होगी सुनवाई

Delhi HC on Paper Leak Issue: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों में तेजी से न्याय और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पीएम मोदी की घोषणा के कुछ घंटों बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने वीरवार को नए ‘पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024’ (एंटी-चीटिंग लॉ) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए देश के पहले विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया है।

जस्टिस अनु ग्रोवर बालीगा संभालेंगी कोर्ट की कमान

चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय के निर्देश पर जारी इस आदेश के बाद अब नए एंटी-चीटिंग कानून के तहत दर्ज सभी लंबित मामलों को तुरंत इस नए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बने इस विशेष कोर्ट में जस्टिस अनु ग्रोवर बालीगा को स्पेशल CBI जज के तौर पर तैनात किया गया है। NEET, UPSC, SSC और NTA जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू इस कानून के तहत दोषियों को 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही फास्ट ट्रैक बनाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दोषियों को जल्द से जल्द मिलेगी कठोर सजा

उन्होंने आगे लिखा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के तुरंत निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Read More:

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे 480 सोशल मीडिया हैंडल किए ब्लॉक, ‘फेक न्यूज’ पर दी सख्त चेतावनी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments