HomeBreaking News20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, PM...

20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

20th Rozgar Mela: देश में आज 20वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।

अब तक 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति

सरकार के मुताबिक, अब तक आयोजित रोजगार मेलों के जरिए कुल 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। रोजगार मेले को युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए एक बड़े मंच के तौर पर पेश किया जा रहा है।

इन सरकारी विभागों में मिली नौकरियां

आज नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं का चयन कई केंद्रीय सरकारी विभागों में हुआ है। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं। चयनित युवाओं को रोजगार मेले के दौरान नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का जोर

केंद्र सरकार का कहना है कि युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। रोजगार मेले को इसी दिशा में एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं और वे देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

आगे भी जारी रहेगा रोजगार मेलों का सिलसिला

सरकार की ओर से रोजगार मेलों का आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें नौकरी पाने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

23 मई को हुआ था 19वां रोजगार मेला

इससे पहले 23 मई को 19वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था। उस दौरान भी 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका को लेकर कहा था कि भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रही यात्रा को गति देने में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

युवाओं के लिए अवसरों पर PM मोदी का जोर

पीएम मोदी ने रोजगार मेले को लेकर कहा था कि ‘रोजगार मेला’ युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को अवसर और रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उनका सामर्थ्य खिल उठे।

उत्तराखंड में अग्निवीर रोजगार सेल का भी गठन

इससे पहले उत्तराखंड में अग्निवीर रोजगार सेल का गठन भी किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सैन्य धाम हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक बनेगा। रोजगार से जुड़े इन प्रयासों के बीच आज होने वाला 20वां रोजगार मेला भी युवाओं के लिए सरकारी सेवा में नियुक्ति का एक अहम अवसर है।

Read More:

युवाओं को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रक्रिया से लगभग 70,000 सरकारी नौकरियां दी गईं – CM मान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments