मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गोरखपुर(Gorakhpur) पहुंचे हैं। अपने इस दौरे की शुरुआत उन्होंने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सौगात के साथ की है। बुधवार की सुबह उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का आधिकारिक रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर CM योगी ने अपने संबोधन में पुराने उत्तर प्रदेश और आज के नए उत्तर प्रदेश के अंतर को बहुत स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान पर एक बदनुमा दाग लगा हुआ था।
माफिया राज का हुआ सफाया
राज्य के हर जिले की कमान कोई न कोई दुर्दांत माफिया संभालता था जिससे आम नागरिकों के सामने अपनी पहचान का ही बड़ा संकट खड़ा हो जाता था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। प्रदेश से माफिया राज का पूरी तरह सफाया हो चुका है।
आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की नीति पर काम हो रहा है। स्थिति यह है कि आज उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं लेकिन मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 85 हो चुकी है। यह नए और बदलते उत्तर प्रदेश की असली पहचान है।
शाम को करेंगे ‘कल्याण मंडपम’ का उद्घाटन
बुधवार शाम करीब 4 बजे CM गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा नकहा नंबर-2 में तैयार किए गए कल्याण मंडपम का भी लोकार्पण करेंगे। इस आधुनिक कल्याण मंडपम को बनाने में कुल 3 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत आई है।
इस भवन के ग्राउंड और प्रथम तल पर बने विशाल हॉल में एक साथ 300 लोगों के बैठने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से स्थानीय लोगों को मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बहुत ही किफायती और शानदार जगह मिल जाएगी।
India-Pakistan Naval Ship Collision: अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना की एक यूनिट और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के बीच टक्कर के बाद...
[…] CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्… […]