HomeBreaking NewsiPhone 18 Pro खरीदने वालों का 'स्मार्ट हैक', दुबई का फ्री ट्रिप...

iPhone 18 Pro खरीदने वालों का ‘स्मार्ट हैक’, दुबई का फ्री ट्रिप भी हो गया और जेब में पैसे भी बच गए

नया आईफोन खरीदने का क्रेज अब भारतीय ग्राहकों को सात समंदर पार खींच कर ले जा रहा है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों में इतना भारी अंतर है कि भारतीय ग्राहक दुबई की यात्रा करके फोन खरीदना ज्यादा फायदेमंद मान रहे हैं। कई मामलों में तो हवाई टिकट और वीजा का कुल खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से फोन खरीदना भारत के मुकाबले काफी सस्ता पड़ रहा है।

कीमतों में ₹38,000 तक का बड़ा अंतर

कीमतों की तुलना करें तो दुबई में iPhone 18 Pro (256GB) की शुरुआती कीमत 5,099 दिरहाम (लगभग ₹1.32 लाख से ₹1.33 लाख) है, जबकि भारत में यही मॉडल ₹1,64,900 में मिल रहा है। यानी सीधे तौर पर लगभग ₹33,000 की बचत हो रही है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की बात करें तो दुबई में इसकी कीमत 5,499 दिरहाम (लगभग ₹1.42 लाख से ₹1.44 लाख) है, जबकि भारत में इसकी कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को करीब ₹38,000 तक का सीधा फायदा मिल रहा है।

टिकट और वीजा के बाद भी बचत

2026 में दुबई मॉल स्थित एप्पल स्टोर पर नए फोन की बिक्री शुरू होते ही कई भारतीयों ने यह हिसाब लगाकर खरीदारी की। मुंबई के रहने वाले अमन सोलंकी ने बताया कि फ्लाइट और वीजा खर्च के बाद भी यह सौदा सस्ता पड़ता है। वहीं, एक से अधिक फोन खरीदने पर ₹50,000 से ₹60,000 तक की कुल बचत हो जाती है। केरल के मोहम्मद सैयद, जो दुबई में अपने परिवार से मिलने गए थे, उन्होंने बताया कि टैक्स के भारी अंतर के कारण भारत के मुकाबले उन्हें ₹20,000 से ₹30,000 की सीधी बचत हुई है।

आखिर दुबई में क्यों सस्ता है आईफोन?

दुबई में आईफोन सस्ता होने की मुख्य वजह दोनों देशों का टैक्स स्ट्रक्चर है। यूएई में इलेक्ट्रॉनिक्स पर केवल 5% वैट (VAT) लगता है, जबकि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी इम्पोर्ट ड्यूटी और उच्च टैक्स लागू होते हैं। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का बड़ा मूल्य अंतर उपभोक्ताओं के खरीदारी के स्थान (क्रॉस-बॉर्डर शॉपिंग) को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हालांकि, भारत लौटते समय यात्रियों को सीमा शुल्क (कस्टम नियमों) का ध्यान रखना जरूरी होता है।

मलेशिया और थाईलैंड में भी मौका

केवल दुबई ही नहीं, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भी नया आईफोन भारत से काफी सस्ता मिल रहा है। इस सूची में मलेशिया सबसे सस्ता बाजार बनकर उभरा है, जहां 256GB iPhone 18 Pro की कीमत लगभग 1,350 डॉलर है। इसके बाद थाईलैंड ($1,468), सिंगापुर ($1,492) और वियतनाम का नंबर आता है। चूंकि मलेशिया और थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को आसान वीजा सुविधाएं देते हैं, इसलिए लोग विदेश घूमने के साथ-साथ नया आईफोन खरीदने के विकल्प को भी हाथों-हाथ चुन रहे हैं।

 

READ MORE: रोहिणी जेल में सनसनीखेज वारदात, विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हत्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments