HomeBreaking Newsएशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, भावुक होकर बोले- 'मैं ठीक...

एशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, भावुक होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं…’

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra )इस बार एशियन गेम्स में नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट की चोट लगने के बाद उन्होंने काफी विचार-विमर्श के बाद प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया। चोट के कारण उनका 2026 सीजन भी समय से पहले खत्म हो गया है।

नीरज ने 2018 के जकार्ता और 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में इस बार उनका मैदान पर नहीं उतरना उनके लिए भी भावनात्मक रूप से मुश्किल है।

‘देश के लिए नहीं खेल पाना मुश्किल है’

एशियन गेम्स शुरू होने के बाद नीरज ने LinkedIn पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि 2018 में 20 साल की उम्र में भारत का झंडा लेकर एशियन गेम्स में जाना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। जकार्ता में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें देश की उम्मीदों और जिम्मेदारी का एहसास और गहराई से हुआ। पांच साल बाद हांगझोऊ में उस खिताब को बरकरार रखना भी उनके लिए महत्वपूर्ण था।

नीरज ने कहा कि एशियन गेम्स ने उन्हें करियर के कई यादगार पल दिए हैं। इस बार भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाना उन्हें खल रहा है। उनके मुताबिक, खेल में चोटें आती रहती हैं और हर परिस्थिति पर खिलाड़ी का नियंत्रण नहीं होता। हालांकि, उस स्थिति से कैसे निपटना है यह उसके हाथ में होता है।

दोस्तों का साथ दे रहा है हौसला

नीरज ने यह भी बताया कि चोट के दौर में आसपास के लोगों की भूमिका काफी अहम होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हर बार चोट, इलाज या वापसी की तारीख पर बात करना जरूरी नहीं होता। उनके कुछ दोस्त जानते हैं कि वह अभी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं लेकिन फोन पर उनकी चोट के बारे में सवाल करने के बजाय सामान्य बातें करते हैं हंसते हैं और पुरानी यादें साझा करते हैं।

नीरज के मुताबिक, ऐसी बातचीत उन्हें याद दिलाती है कि जिंदगी में अगली प्रतियोगिता के अलावा भी बहुत कुछ है। नीरज ने कहा कि वह इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने को मिस करेंगे, लेकिन दूर से भारतीय दल का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से अपने लिए भी ऐसी ही यादें लेकर लौटेंगे जैसी यादें उन्होंने अपने एशियन गेम्स के सफर से बनाई हैं।

यह भी पढ़ें : हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments